Wednesday, January 15, 2020

माँ जैसा कोई नहीं (दोहे)

माँ जैसा कोई नहीं,माँ की छमता जान।
देना उसे न दुख कभी, उसकी ममता मान।
🌸
माता सुख की छाँव सी,लेती दुख को ओढ़।
माँ जैसा कोई नहीं,समझो न उसे कोढ़।
🌸
आँखों में आँसू दिए,दिल पर करते वार।
माँ जैसा कोई नहीं,हँसकर सहती हार।।
🌸
बेटा चाहें हो बुरा,करती सुख की चाह।
माँ जैसा कोई नहीं,कभी न रखती डाह।।
🌸
माता ममता दे सदा,माता को पहचान।
माँ जैसा कोई नहीं,माँ की ममता  मान।।

***अनुराधा चौहान***

No comments:

Post a Comment

छंद सरिता

  अनुराधा चौहान'सुधी' 1. रमेश छंद   122 222 122 122 22 जपो श्री राधा राधा,रुलाए न कोई बाधा। मिटाती कष्टों को, हमारी किशोरी राधा॥ 2. ...