Friday, April 28, 2023
रामबाण औषधि (दोहे)-1
Monday, August 8, 2022
शिव की कृपा
शिव शंभु को करने नमन ऋतु श्रावणी सजकर खड़ी।
लगता जटा से गंग की धारा घटा बनकर झड़ी॥
बम बोल बम कहते हुए सब काँवड़े लेकर चले।
आकर शिवा के धाम पर बहने लगी असुँअन लड़ी॥
हर बैर मन से भागता स्वीकार लो सच भाव से।
शिव की कृपा ही जोड़ती है प्रीत की टूटी कड़ी॥
झंझा नहीं मन भय भरे भोले सदा ही साथ हैं।
भटके नहीं पथ से कभी विपदा पड़े चाहें बड़ी॥
करना शिवा हम पर दया करते सदा हम वंदना।
कर शीश प्रभु अपना रखो कहती सुधी हठ पर अड़ी॥
©®अनुराधा चौहान'सुधी'स्वरचित
Monday, July 4, 2022
जीवन नैया
Tuesday, June 28, 2022
वेदना
Tuesday, May 31, 2022
शिव शंकर
Saturday, May 28, 2022
पिता की पीर
वनवास की अवधी सुनी दृग तात के बहने लगे।
सुर कैकयी कटु बोलती मन घात यह सहने लगे।१
कर जोड़कर विनती करी इस बैर को अब भूल जा।
सुत राम का अपराध क्या यह बोल दो कहने लगे।२
रख राज भी सुख साथ भी वनवास की हठ छोड़ दो।
यह लाल कोमल से बड़े तन गेरुआ पहने चले।३
सुन नार घोर अभागिनी यह पाप क्यों करती हठी।
रख लाज लाल कुटुंब की वनवास को रहने चले।४
तन प्राण भी अब त्यागते हठ छोड़ दो तुम कैकयी।
कुछ टूटता तन छूटता दृग जोर से बहने लगे।५
*अनुराधा चौहान'सुधी'✍️*
Friday, April 29, 2022
मुश्किल जीना
छंद सरिता
अनुराधा चौहान'सुधी' 1. रमेश छंद 122 222 122 122 22 जपो श्री राधा राधा,रुलाए न कोई बाधा। मिटाती कष्टों को, हमारी किशोरी राधा॥ 2. ...
-
*१--उपहार* निहार रही मुख आनन में, छवि राम बसी सिय के मन में। सखी हँस संग किलोल करें, मुस्कान लिए घर आँगन में। अपार खुशी फिर नीर बनी, नयना छ...
-
महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लखन को साथ ले जाने की याचना करते हुए कहते हैं। सुनो राजन पड़ी विपदा, नहीं अब चैन आता है। वनों के बीच द...
-
विद्या बिन जीवन है कोरा, भरलो अपना ज्ञान कटोरा। विद्या जीवन की सुखदाता, धन वैभव सब घर में आता। मूढ़ मनुज की एक कहानी, जग को समझे वो अज्ञानी...






