Monday, June 21, 2021

गुरुदेव को समर्पित


भावों की बहती नदिया को
सागर सा विस्तार दिया।
उलझ रहे थे शब्द बिम्ब बिन
गीतों का आकार दिया।।

भटक रहा था लेखन मेरा
राह छंद की दिखलाई।
नवगीतों की बेल बढ़ी जब
झूम उठी मन पुरवाई।
अलंकार अब सुंदर दिखते
ऐसा फिर श्रृंगार किया।

दोहा आल्हा छंद रचे फिर
सीख गए हम चौपाई।
निर्झर भाव बहे अब मन से
संगत छंद रास आई।
जीवन से भटकाव मिटा जब
लेखन को साकार किया।।

शिल्प आपसे सीखे हमने
बने पारखी छंदों के।
करते नित अभ्यास सभी फिर
वचन दिए अनुबंधों के।
विज्ञात आपके गीतों ने
एक साहसिक काम किया।।
©® अनुराधा चौहान'सुधी'

5 comments:

  1. बहुत ही सुंदर लिखा है अनुराधा जी 🙏
    गुरुदेव को शत शत नमन 🙏 उनका हर कार्य बहुत प्रेरणादायक और प्रशंसनीय है।

    ReplyDelete
  2. Replies
    1. हार्दिक आभार आदरणीय

      Delete
  3. अपने गुरु के लिए सुन्दर भावपूर्ण रचना।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार जिज्ञासा जी

      Delete

छंद सरिता

  अनुराधा चौहान'सुधी' 1. रमेश छंद   122 222 122 122 22 जपो श्री राधा राधा,रुलाए न कोई बाधा। मिटाती कष्टों को, हमारी किशोरी राधा॥ 2. ...